Sunday, April 27, 2025 |
Home » स्टार इंडिया ने 16347 करोड़ रुपए में खरीदे आईपीएल के मीडिया राइट्स

स्टार इंडिया ने 16347 करोड़ रुपए में खरीदे आईपीएल के मीडिया राइट्स

by admin@bremedies
0 comments

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत में क्रिकेट प्रसारण में अपना एकाधिकार जमा चुके स्टार इंडिया ने बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) के अगले पांच साल के प्रसारण अधिकार 16347.5 करोड़ रुपए (2.5 अरब डॉलर) में खरीद लिए। स्टार ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए आई.पी.एल. के प्रसारण अधिकार खरीदे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) के खजाने में इससे भारी इजाफा हुआ है। स्टार इंडिया ने आई.पी.एल. के वैश्विक टेलीविजन और डिजीटल प्रसारण अधिकार खरीद लिए हैं।

अधिकार हासिल करने की दौड़ में शामिल कंपनियां

आई.पी.एल. के प्रसारण अधिकार हासिल करने के लिए काफी मारामारी थी और इसके लिए 24 कंपनियां मैदान में थीं। प्रसारण अधिकार प्राप्त करने के लिए जो कंपनियां मैदान में कूदी थीं उनमें फॉलोऑन इंटरेक्टिव मीडिया, ताज टीवी इंडिया, स्टार इंडिया, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क, टाइम्स इंटरनेट, सुपर स्पोर्ट इंटरनेशनल, रिलांयस जियो डिजिटल सर्विस, गल्फ डीटीएच, गु्रप एम मीडिया इंडिया, बीइनआईपी, इकोनेट मीडिया, स्काई यूके, बीटीजी लीगल सर्विसिज, बीटी पीएलसी, एमेकान, फेसबुक, ट्विटर, ईएसपीएन डिजिटल मीडिया, डिस्कवरी, एयरटेल, बैमटैक, यप टीवी, डीएजेडएन, परफार्म गु्रप व याहू शामिल थीं।

स्टार ने पछाड़ा सोनी को

स्टार को मिले इस प्रसारण अधिकार ने भारतीय टेलीविजन बाजार में अधिकार खरीदने का नक्शा ही बदल दिया है। वर्ष 2009 में सोनी ने वल्र्ड स्पोर्ट्स गु्रप से नौ साल के लिए आई.पी.एल. प्रसारण अधिकार 1.63 अरब डॉलर (8200 करोड़) में खरीदे थे। वल्र्ड स्पोर्ट्स गु्रप ने बी.सी.सी.आई. से यह अधिकार 10 वर्षों के लिए 91.8 करोड़ डॉलर में हासिल किए थे।आई.पी.एल. प्रसारण अधिकार का यह चक्र 2017 में समाप्त हो गया था। स्टार भारत में डिजीटल राइट्स का पिछला अधिकारी था। उसने 2015 से 2017 तक के तीन साल के डिजीटल प्रसारण अधिकार के लिए 303 करोड़ रुपए दिए थे।



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH