Friday, December 12, 2025 |
Home » अप्रैल-जुलाई अवधि में सोना आयात 15.4 प्रतिशत बढ़ा

अप्रैल-जुलाई अवधि में सोना आयात 15.4 प्रतिशत बढ़ा

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। देश का सोना आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल – जुलाई अवधि में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 13.16 अरब डॉलर (करीब 92,000 करोड़ रुपये) हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी हुई। वर्ष 2018-19 की इसी अवधि में 11.41 अरब डॉलर (करीब 80,000 करोड़ रुपये) का सोना आयात किया गया था। सोने के आयात का देश के चालू खाते के घाटे (कैड) पर सीधा असर होता है। चालू खाते का घाटा 2018-19 में बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडपी) के 2.1 प्रतिशत यानी 57.2 अरब डॉलर पर रहा। 2017-18 में यह जीडीपी के 1.8 प्रतिशत (48.7 अरब डॉलर) पर था। इस साल फरवरी को छोड़कर शेष महीनों में स्वर्ण आयात में दहाई अंक की वृद्धि दर्ज की गई है। भारत सोना का सबसे बड़ा आयातक देश है। सरकार ने इस साल के बजट में सोने पर आयात शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत किया है।

 



You may also like

Leave a Comment