Saturday, December 6, 2025 |
Home » कमजोर मांग से  सितंबर में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां पड़ी धीमी

कमजोर मांग से  सितंबर में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां पड़ी धीमी

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। देश में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां सितंबर के महीने में कमजोर रही। मांग कमजोर रहने, प्रतिस्पर्धा का दबाव और चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों की वजह से सितंबर में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां फरवरी 2018 के बाद सबसे निचले स्तर तक गिर गईं।। एमआई सर्वेक्षण आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विसेस बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स (पीएमआई सेवाक्षेत्र) सितंबर में गिरकर 48.7 अंक पर आ गया। इससे पिछले महीने अगस्त में यह 52.4 अंक पर था। यह सर्वेक्षण सेवाक्षेत्र की कंपनियों के बीच किया जाता है। पीएमआई का 50 अंक से नीचे रहना गतिविधियों में गिरावट को दर्शाता है जबकि 50 अंक से ऊपर होना गतिविधियों के बढऩे का संकेत है। सर्वेक्षण के अनुसार सितंबर में सेवा क्षेत्र को कमजोर मांग हालातों, कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते अनुचित कीमतों और अर्थव्यवस्था संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ा।



You may also like

Leave a Comment