Tuesday, December 9, 2025 |
Home » एसबीआई ने सभी प्रकार की जमा योजनाओं पर घटाई ब्याज दर, नई ब्याज दरे 1 अगस्त से होगी लागू

एसबीआई ने सभी प्रकार की जमा योजनाओं पर घटाई ब्याज दर, नई ब्याज दरे 1 अगस्त से होगी लागू

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने पास इस समय नकद धन बहुतायत में होने तथा ब्याज दरों में गिरावट के परिदृश्य का हवाला देते हुए विभिन्न परिपक्वता अवधि की जमाओं (डिपॉजिट) के ब्याज दर में कटौती की है। यह कटौती सभी तरह की मेच्योरिटी वाले जमा पर की गई है।

बैंक ने कहा है कि नई ब्याज दरें एक अगस्त, 2019 से लागू होंगी। एसबीआई ने कहा लघु अवधि की 179 दिन की सावधि जमा पर ब्याज दर में 0.5 से 0.75 प्रतिशत की कटौती की गई है। इसी तरह दीर्घावधि की सावधि जमाओं पर खुदरा खंड में ब्याज दर में 0.20 और थोक जामा खंड में 0.35 प्रतिशत की कटौती की गई है। देश के इस सबसे बड़े बैंक ने दो करोड़ रुपये और उससे ऊपर की थोक जमा पर भी ब्याज दर में कटौती की है।

बैंक ने रिटेल डिपॉजिट पर 20 बेसिस   अंक यानी 0.20 फीसदी और बल्क डिपॉजिट में 35 बेसिस अंक यानी 0.35 फीसदी की कटौती की है। बता दें कि 100 बेसिस अंक 1 फीसदी के बराबर होता है। मतलब अब आपको आपके बैंक में जमा पैसे पर कम ब्याज मिलेगा। स्क्चढ्ढ ने डिपॉजिट दरों में जो बदलाव किए हैं वो 1 अगस्त 2019 से लागू होंगे।

यही नहीं छोटी अवधि के लिए डिपॉजिट पर भी दरें घटाई गईं हैं। 179 दिनों से कम की अवधि के डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.50-0.75 तक की कटौती की गई है।

स्क्चढ्ढ के कर्मचारियों और पेंशनधारियों को आम लोगों के मुकाबले 1 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। सभी सीनियर सिटीजन और एसबीआई के पेंशनधारियों को 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलेगा, मतलब स्क्चढ्ढ के भारत में रहने वाले पेंशनधारी को दोनों फायदे मिलेंगे।



You may also like

Leave a Comment