Friday, December 12, 2025 |
Home » केंद्र सरकार ने पेंशन नियमों में किया बदलाव, राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेंशन नियमों में किया बदलाव, राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेंशन नियमों में बदलाव किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केन्द्रीय सिविल सेवाओं के नियम 54 (पेंशन) नियम, 1972 में संशोधन को दी मंजूरी संशोधित नियम 54 के अनुसार सरकारी सेवा में शामिल होने के सात वर्ष के अंदर कर्मचारी की मृत्यु होने पर सरकारी कर्मचारी का परिवार 10 वर्षों की अवधि के लिए अंतिम प्राप्त वेतन के 50 प्रतिशत की बढ़ी हुई दर से फैमली पेंशन के लिए पात्र होगा।

हालांकि, पुराने नियमों के मुताबिक, अगर सरकारी कर्मचारी ने अपनी मृत्यु से पहले सात वर्ष से कम की सेवा दी है तो शुरू से 30 प्रतिशत की दर से फैमली पेंशन दिया जाता था और अंतिम प्राप्त वेतन के 50 प्रतिशत की बढ़ी हुई दर से परिवार को फैमली पेंशन नहीं दी जाती थी। इसी को देखते हुए सरकार ने कानून में बदलाव की जरूरत को महसूस किया। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह संशोधन 01 अक्तूबर 2019 से लागू होगा। संशोधन प्रावधानों का लाभ केन्द्रीय सशस्त्र बलों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगा।



You may also like

Leave a Comment