Friday, December 5, 2025 |
Home » रविशंकर प्रसाद ने सीएससी से  पांच साल में तीन लाख करोड़ रुपये के लेनदेन का लक्ष्य प्राप्त करने को कहा

रविशंकर प्रसाद ने सीएससी से  पांच साल में तीन लाख करोड़ रुपये के लेनदेन का लक्ष्य प्राप्त करने को कहा

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) से अगले पांच साल में तीन लाख करोड़ रुपये मूल्य के कारोबारी लेनदेन का लक्ष्य रखने का आह्वान किया है। देश में करीब 3.6 लाख ऐसे केंद्र हैं जो विभिन्न तरह की सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। वर्तमान में इन केंद्रों के जरिए 70,000 करोड़ रुपये मूल्य के व्यावसायिक लेनदेन होते हैं।

प्रसाद ने कहा, मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल में सीएससी तीन लाख करोड़ रुपये मूल्य का कारोबारी लेनदेन करें। उन्होंने कहा कि नेटवर्क की मौजूदा स्थिति एवं सेवाएं उपलब्ध कराने के सीएससी के रिकॉर्ड को देखते हुए यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि सरकार का इरादा स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि सीएससी इस तरह के आंदोलनों में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। प्रसाद ने कहा, मैं सीएससी के जरिए भारत में स्वयं सहायता समूह आंदोलन चाहता हूं। सीएससी के पास काम का कोई अभाव नहीं है।



You may also like

Leave a Comment