Tuesday, December 9, 2025 |
Home » पीएनबी और इलाहाबाद बैंक ने कर्ज को रेपो रेट से जोड़ा

पीएनबी और इलाहाबाद बैंक ने कर्ज को रेपो रेट से जोड़ा

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। बैंक पंजाब नेशनल बैंक और इलाहाबाद बैंक ने अपने खुदरा कर्ज को रिजर्व बैंक के रेपो दर से जोडऩे की घोषणा की है। इससे इन बैंकों का कर्ज सस्ता हो सकता है। प्रभावी पंजाब नेशनल बैंक की पीएनबी एडवांटेज स्कीम के तहत, नई योजना में ब्याज दर एमसीएलआर पर आधारित मौजूदा ब्याज दर की तुलना में 0.25 फीसद कम होगी। पीएनबी ने एक बयान में कहा कि हाउसिंग लोन लेने वालों के लिए नई दरें 8.25 प्रतिशत से 8.35 प्रतिशत और कार लोन लेने वालों के लिए कर्ज की दर 8.65 प्रतिशत होंगी। बैंक ने कहा कि मौजूदा ग्राहक मामूली शुल्क देकर रेपो आधारित ब्याज दर का विकल्प चुन सकेंगे। वहीं, इलाहाबाद बैंक ने कहा कि उसने 75 लाख रुपये तक के कर्ज को बाहरी मानक दरों के साथ जोड़ा है। इसमें रेपो दर घटक के रूप में शामिल हैं। इलाहाबाद बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि बैंक ने एक सितंबर 2019 से स्वीकृत होने वाले मुद्रा लोन और 75 लाख रुपये तक के होम लोन की दर को ईबीएलआर से जोडऩे का फैसला किया है। बैंक ने कहा कि लेनदारों के पास कोष की सीमांत लागत की दर से जुड़े कर्ज और बाहरी मानक आधारित दर से जुड़े कर्ज लेने का विकल्प होगा। इलाहाबाद बैंक ने कहा कि वह 40 लाख और उससे ऊपर के सभी बैंक बचत जमा को भी एक अक्टूबर 2019 से बाहरी मानक दर से जोड़ेगा।



You may also like

Leave a Comment