नई दिल्ली/एजेंसी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खनन उद्योग में कामगारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इससे समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने देश को कामगार सुरक्षा के मामले में प्रतिक्रिया की संस्कृति से निवारण की संस्कृति की तरफ बढऩे का आव्हान किया। राष्ट्रपति ने यहां खनन क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा और जिंदगी हमेशा प्राथमिकता में रहनी चाहिए। ये हमेशा सबसे ऊपर हैं। इसके लिए हमें प्रतिक्रिया की संस्कृति से निवारण की संस्कृति की तरफ अधिक मजबूती से बढऩा होगा। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रचुर खनिज संपदा है और यह क्षेत्र देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2.6 फीसदी योगदान देता है।
