Friday, April 18, 2025 |
Home » देश का वस्तु निर्यात 2018-19 में 330 अरब डॉलर रहने की संभावना: सुरेश प्रभु

देश का वस्तु निर्यात 2018-19 में 330 अरब डॉलर रहने की संभावना: सुरेश प्रभु

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु नेकहा कि देश का वस्तु निर्यात 2018-19 में 330 अरब डॉलर पहुंच सकता है। यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल में वस्तु निर्यात में उच्च वृद्धि देखी गयी जिसका कारण क्षेत्रों के हिसाब से कदम, निर्यात संवद्र्धन पर केंद्रित पहल तथा मुद्दों के त्वरित निपटान हैं। मंत्रालय द्वारा पिछले पांच साल में संरचनात्मक सुधार तथा बड़े क्षेत्रों के लिये कार्य योजना से भारत इस साल पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रास्ते पर है। मंत्रालय ने प्रभु के हवाले से कहा, ‘‘देश का वस्तु निर्यात 2018-19 में 330 अरब डालर पहुंच जाएगा जो अबतक का सर्वाधिक है।’’ उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग ने 2018-19 में निर्यात में कम-से-कम 16 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने के लिये कम-से-कम नौ क्षेत्रों रत्न एवं आभूषण, कपड़ा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, रसायन, औषधि,  चमड़ा, कृषि तथा समुद्री उत्पादों की पहचान की है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान निर्यात 9.5 प्रतिशत बढक़र 271.8 अरब डालर पहुंच गया।



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH