Home अर्थव्यवस्था अक्टूबर में निर्यात 1.11 प्रतिशत घटकर रहा 26.38 अरब डॉलर, आयात में भी आई गिरावट

अक्टूबर में निर्यात 1.11 प्रतिशत घटकर रहा 26.38 अरब डॉलर, आयात में भी आई गिरावट

by Business Remedies
0 comment

 

नई दिल्ली। देश का निर्यात अक्टूबर में 1.11 प्रतिशत गिरकर 26.38 अरब डॉलर रहा। इसकी प्रमुख वजह पेट्रोलियम और चर्म निर्यात में गिरावट आना है। इस अवधि में देश का आयात भी घटा है।निर्यात में इससे पहले सितंबर में 6.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 26 अरब डॉलर था। आधिकारिक सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में देश का आयात 16.31 प्रतिशत घटकर 37.39 अरब डॉलर रहा। अक्टूबर में व्यापार घाटा कम हो कर 11 अरब डॉलर के स्तर पर रहा। पिछले साल अक्टूबर में व्यापार घाटा 18 अरब डॉलर था।

अक्टूबर में कच्चा तेल आयात सालाना आधार पर 31.74 प्रतिशत गिरकर 9.63 अरब डॉलर रहा।चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में देश का निर्यात 2.21 प्रतिशत घटकर 185.95 अरब डॉलर और आयात 8.37 प्रतिशत गिरकर 280.67 अरब डॉलर रहा। इसके चलते देश का व्यापार घाटा इस दौरान 94.72 अरब डॉलर रहा है।

You may also like

Leave a Comment

Voice of Trade and Development

Copyright @2023  All Right Reserved – Developed by IJS INFOTECH