Sunday, December 7, 2025 |
Home » मोदी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी वि.वि. के 17वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

मोदी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी वि.वि. के 17वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/लक्ष्मणगढ़। मोदी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में 17वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हरिभाऊ बागड़े, राज्यपाल राजस्थान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में प्रोफेसर अविनाश चंद्र पांडे, निदेशक, अंतर्विश्वविद्यालय त्वरक केंद्र, नई दिल्ली, और विजया भारती सयानी, सदस्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
समारोह में विश्वविद्यालय की मेधावी छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विभिन्न स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा आरुषि को संस्थापक राजेंद्र प्रसाद मोदी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय की अव्वल छात्रा रिमझिम अरोड़ा को श्री एस.एस. भुवानिया स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। स्नातकोत्तर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुमकुम गुप्ता को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। यह सम्मान विशेष अतिथि प्रोफेसर अविनाश चंद्र पांडे द्वारा प्रदान किया गया।
स्नातक स्तर की मेधावी छात्राएं दीपाली (कंप्यूटर साइंस), मुस्कान कानिया (फोरेंसिक साइंस), शर्मा भूमिका महेंद्र (फैशन एंड मर्केंडाइज), स्नेहा रामपुरिया (अकाउंटेंसी एंड टैक्सेशन) को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विजया भारती सयानी द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
समारोह में विश्वविद्यालय की प्रगति और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मोदी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने इस बात पर भी जोर दिया कि विश्वविद्यालय न केवल अकादमिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है, बल्कि अपने छात्रों को सामाजिक, नैतिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बना रहा है। समारोह में सभी उपस्थित अतिथियों ने मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



You may also like

Leave a Comment