Home कम्पनी फोकस McDonald ने बक्शी की बहाली को NCLAT में दी चुनौती

McDonald ने बक्शी की बहाली को NCLAT में दी चुनौती

by admin@bremedies
0 comment

नई दिल्ली। मैक्डोनाल्डस इंडिया ने कहा कि उसने विक्रम बक्शी को सी.आर.पी.एल. के प्रबंध निदेशक पद पर बहाल करने के राष्ट्रीय कंपनी विधिन्यायाधिकरण (एन.सी.एल.टी.) के आदेश को एन.सी.एल.ए.टी. में चुनौती दी है। संयुक्त उद्यम कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट लिमिटेड सी.आर.पी.एल. में मैक्डोनाल्डस इंडिया बक्शी की बराबर की हिस्सेदारी है। मैक्डोनाल्डस व बक्शी में लंबे से समय से खींचतान चल रही है। एन.सी.एल.टी. ने 13 जुलाई को बक्शी को सी.पी.आर.एल. के प्रबंध निदेशक पद पर बहाल करते हुए मैक्डोनाल्डस पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
मैक्डोनाल्डस इंडिया के प्रवक्ता बेरी सुम ने एन.सी.एल.टी. के फैसले को चुनौती देने के कंपनी के कदम की पुष्टि की। उन्होंने कहा-हम अपने विधि अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और एन.सी.एल.टी. के फैसले को एन.सी.एल.ए.टी. में चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपील दाखिल की गई। उल्लेखनीय है कि बक्शी को अगस्त 2013 में मैक्डोनाल्डस की फ्रेंचाइजी के प्रबंध निदेशक पद से हटा दिया गया था।

You may also like

Leave a Comment

Voice of Trade and Development

Copyright @2023  All Right Reserved – Developed by IJS INFOTECH