Saturday, December 6, 2025 |
Home » नहीं बढ़ी महंगाई, अगस्त में थोक महंगाई दर 1.08 प्रतिशत पर रही बरकरार

नहीं बढ़ी महंगाई, अगस्त में थोक महंगाई दर 1.08 प्रतिशत पर रही बरकरार

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। अगस्त 2019 में भारत की थोक महंगाई दर बिना किसी बदलाव के 1.08त्न पर बरकरार है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आंकड़े जारी किये। एक महीने पहले जुलाई में भी थोक महंगाई दर इतनी ही थी। एक साल पहले की समान अवधि यानी, अगस्त 2018 में थोक महंगाई दर 4.62 फीसदी थी।

सब्जियों, ईंधन और बिजली से जुड़े सामानों की कीमतों में कमी के कारण थोक महंगाई दर में लगातार तीसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले पिछले साल जुलाई 2018 में महंगाई दर 5.27 फीसदी पर थी। चालू वित्त वर्ष में अब तक की अवधि में यानी अप्रैल-अगस्त 2019 में औसत थोक महंगाई दर 1.25 फीसदी रही। यह दर पिछले साल की समान अवधि में 3.27 फीसदी थी।

खाद्य थोक महंगाई बढ़ी: खाद्य थोक महंगाई 4.54 प्रतिशत से बढ़कर 5.75 प्रतिशत पर रही है। महीने दर महीने आधार पर अगस्त में प्याज की थोक महंगाई 7.63 प्रतिशत से बढ़कर 33.01 प्रतिशत पर रही है। वहीं दाल की थोक महंगाई 20.08 प्रतिशत से घटकर 16.36 प्रतिशत हुई। अगस्त में सब्जियों की थोक महंगाई जुलाई के 10.67 फीसदी से बढ़कर 13.07 फीसदी हुई। वहीं आलू की थोक महंगाई -23.63 फीसदी से बढ़कर -21.28 फीसदी हुई।

जून में 2.02 फीसदी थी थोक महंगाई दर: इससे पहले जून में थोक महंगाई दर पिछले 23 महीनों के निम्न स्तर पर 2.02 फीसदी पर आ गई थी। वहीं पिछले साल जून में थोक मूल्य पर आधारित मुद्रास्फीति 5.68 फीसदी पर रही थी। तब लगातार तीसरे महीने महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई थी।

 



You may also like

Leave a Comment