Sunday, December 7, 2025 |
Home » जयपुर के ज्वैलरी मार्केट में दीपावली की धूम

जयपुर के ज्वैलरी मार्केट में दीपावली की धूम

by Business Remedies
0 comments
  • बाजार में दशहरे के बाद से ही दिख रही रौनक
  • लाइट वेट ज्वैलरी का ज्यादा चलन
  • ज्वैलरी मार्केट पर पड़ रही महंगाई की मार
  • लगातार बढ़ रहे है सोने चांदी के दाम

बिजनसे रेमेडीज/जयपुर।
दीपावली का पर्व नजदीक है। ऐसे में जयपुर का ज्वैलरी मार्केट गुलजार है। बाजारों में रौनक छाने के साथ ही खरीदारों की धूम मची हुई है। महंगाई के चलते लोग इस बार लाइट वेट ज्वैलरी खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसलिए बाजार में नई-नई डिजाइन व वैरायटी की लाइट वेट ज्वैलरी बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं।
ग्राहक इन डिजाइनों को पसंद भी कर रहे हैं। लोग अपने बजट के अनुसार, ज्वैलरी की खरीदारी भी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जयपुर का दीपावली पर्व विश्व प्रसिद्ध है। यहां की दीपावली को देखने के लिए देश-दुनियां से लोग आते हैं। बाहरी लोगों के अलावा स्थानीय लोग भी बड़ी मात्रा में दीपावली पर गोल्ड व अन्य आभूषणों की खरीदारी करते हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी दीपावली से पहले ही जयपुर का ज्वैलरी मार्केट गुलजार है और लोग सोने-चांदी की जमकर इनवेस्ट कर रहे हैं।

त्योहारों के लिए जबर्दस्त खरीदारी हो रही है। इस वजह से सोने व चांदी के दाम बढ़ रहे हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरकार गोल्ड खरीद रही है। सरकारों को वर्तमान में बड़े चैलेंजेज फेस करने पड़ रहे हैं। इसलिए पूरी दुनिया में सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। डिमांड बहुत ज्यादा होने की वजह से कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसके अलावा एक जियो पॉलिटिकल रीजन भी है। कई देशों के बीच युद्ध चल रहे हैं। ऐसे में हर देश अपने आपको सेफ रखने के लिए गोल्ड खरीद रहे हैं। वर्तमान में गोल्ड और सिल्वर से बेहतर कोई भी कमोडिटी नहीं है, जिसे तुरंत कैश कराया जा सके। ये सारे फेक्टर्स को देखते हुए गोल्ड और सिल्वर की कीमतें एकाएक बढ़ी हैं, इसलिए आप इतनी तेजी देख रहे हैं।
– नीरज लूणावत, सचिव, ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर

 

 

– हाल-फिहाल तो लग नहीं रहा कि सोने की कीमतें कम होने वाली हैं। अमरीका में जो उठा-पटक चल रही है, उससे लोगों का विश्व में डॉलर के प्रति जो विश्वास हुआ करता था, वह कमजोर हुआ। इस कारण लोग सोने में निवेश कर रहे हैं। इसलिए बैंक्स भी बड़ी मात्रा में सोना खरीद रही हैं। पूरा विश्व ही गोल्ड की तरफ डायवर्ट हुआ है। डिमांड बढऩे के बाद कीमतों में अपने आप बढ़ोतरी होगी। यही एक सबसे बड़ा रीजन है।
– राजू अग्रवाल मंगोडीवाला, उपाध्यक्ष, ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर

 

 

– वर्तमान में सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस कारण लाइट वेट ज्वैलरी की ज्यादा डिमांड बनी हुई है। सोने की कीमतों के बढऩे से लोगों का रुझान गोल्ड की ओर बढ़ा है और लोग धीरे-धीरे सोने की खरीद कर रहे हैं। लोगों को पिछले साल से अब तक करीब 45 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है। इसलिए लोग गोल्ड में इनवेस्ट कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि गोल्ड की कीमतें और बढ़ेगी, जिससे उन्हें मुनाफा हो सके।
– रमाकांत जौहरी, सूर्यवंशी ज्वैलर्स, टोंक रोड, जयपुर

– एंटीक कलेक्शन में इस बार अच्छी डिमांड है। पहले कुछ समय के लिए खरीद रुकी हुई थी, लेकिन वर्तमान में अच्छी मांग है। इसके अलावा लगतार बढ़ते भावों की वजह से भी लोग जमकर खरीद रहे हैं, जिससे बाद में उन्हें अच्छा रिटर्न मिल सके। वर्तमान में बाजार में एंटीक पोलकी की ज्यादा डिमांड है।
– रोहित सोनी, ऑनर, जगदम्बा ज्वैलर्स, जयपुर

 

 

– इन दिनों बाजार काफी अच्छा चल रहा है। आज भी सोने रेटों में अपना उच्चतम लगाया है। आगे आने वाले समय में भी गोल्ड में तेजी रहेगी। दीपावली व शादियों का सीजन है, इसलिए बाजार में उठाव है। आने वाले दिनों में सोना सस्ता नहीं होगा, इसलिए हर आदमी अपनी जरूरत के हिसाब से सोना खरीद रहा है। दीपावली पर सोना-चांदी खरीदना वैसे भी शुभ माना जाता है।
– कैलाश मित्तल, अध्यक्ष, जयपुर सर्राफा कमेटी



You may also like

Leave a Comment