Friday, December 12, 2025 |
Home » इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक ने आधार आधारित पेमेंट सर्विसेज की शुरु

इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक ने आधार आधारित पेमेंट सर्विसेज की शुरु

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की आधार आधारित पेमेंट सिस्टम सर्विसेज (एईपीएस) की शुरुआत की घोषणा की। आईपीपीबी के परिचालन के एक साल पूरा होने पर उन्होंने इस सौगात की घोषणा की। एईपीएस सर्विसेज की शुरुआत के साथ आईपीपीबी किसी भी बैंक के ग्राहक को इंटरऑपरेबल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने वाला देश का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। भारतीय डाक के व्यापक नेटवर्क के कारण ऐसा मुमकिन हो सका है।

आईपीपीबी के शानदार नेटवर्क को एनपीसीआई के टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का साथ मिला है। इसकी मदद से आईपीपीबी देश के सुदूर इलाकों के लोगों को बैंकिग सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। एईपीएस सर्विसेज के तहत किसी भी बैंक का खाता धारक नकदी की निकासी और बैलेंस इन्कवायरी कर सकता है। इसके लिए बैंक खाते का आधार से जुड़ा होना जरूरी है।

 



You may also like

Leave a Comment