Saturday, March 14, 2026 |
Home » ‘तनाव कम करने के लिए सीधी बातचीत करें भारत और पाक’

‘तनाव कम करने के लिए सीधी बातचीत करें भारत और पाक’

by admin@bremedies
0 comments

वाशिंगटन/एजेंसी। अमेरिका ने भारत एवं पाकिस्तान से अपील की है कि दोनों देश अपने बीच तनाव कम करने के लिए सीधी बातचीत करते रहें। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि मेरा मानना है कि हम जो पहला काम करेंगे, वह यह होगा कि हम भारत और पाकिस्तान से सीधी वार्ता करने की अपील करेंगे या उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे ताकि दोनों देशों के बीच तनाव कम किया जा सके। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने पाक के साथ कुछ मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए कुछ कदम उठाने की अपील की थी।



You may also like

Leave a Comment