Saturday, May 24, 2025 |
Home » देश भर में कंपनियों ने बीते 3.3 साल में की 1.52 लाख करोड़ रु. की टैक्स चोरी

देश भर में कंपनियों ने बीते 3.3 साल में की 1.52 लाख करोड़ रु. की टैक्स चोरी

by admin@bremedies
0 comments

नई दिल्ली।- भारत में मल्टिनैशनल फम्र्स सहित कई कंपनियों ने बीते 3 साल 3 महीनों में 1 लाख 52 हजार करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की है। वित्त मंत्रालय के की ओर से जारी इस सूचना में अप्रैल 2014 से जून 2017 तक कंपनियों की गुप्त राशि का जिक्र है। यह राशि इतनी है कि बेंगलुरु शहर को 19 सालों तक या फिर मुंबई महानगर को 7 सालों तक आराम से चलाया जा सकता है।
बीते 3 साल 3 महीनों में 1.52 लाख करोड़ रुपए में से 76 हजार 239.22 करोड़ रुपए डायरेक्ट टैक्स के फॉर्म में है और बाकी बची 76 हजार 535.42 करोड़ की राशि इनडायरेक्ट टैक्स के फॉर्म में है। इसमें सर्विस टैक्स (47,188.95 करोड़), कस्टम (10,392.19 करोड़) और सेंट्रल एक्साइज (18,954.28 करोड़) भी शामिल है।हालांकि, मल्टिनैशनल कंपनियों के लिए कोई अलग डेटा निर्धारित नहीं है, लेकिन वित्त मंत्रालय ने कहा है कि टैक्स चोरी में शामिल सभी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार, इस मामले में खोज, सर्वे, आय का निर्धारण, टैक्स की वसूली, जुर्माना और क्रिमिनल कोर्ट के सामने अभियोजन दायर करने का काम शुरू हो चुका है। 2,246 फम्र्स ने 3,9852.86 करोड़ रुपए की आय का खुलासा नहीं करने की बात स्वीकार ली है। मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया के पूरा नहीं हो जाने तक कंपनियों के नाम उजागर नहीं हो सकते हैं।
सेंट्रल एक्साइज, सर्विस टैक्स और कस्टम की चोरी के तरीकों का भी पता लगाया जा रहा है।
2017-18 के लिए बृहत बेंगलुरु महानगरपालिका (क्चक्चरूक्क) का बजट करीब 8 हजार करोड़ रुपए का है, जबकि बॉम्बे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) का बजट 25 हजार करोड़ रुपए का है। चोरी हुए 1.52 लाख करोड़ रुपयों के टैक्स के हिसाब से देखा जाए तो इस राशि से बेंगलुरु शहर को 19 सालों तक या फिर मुंबई को 7 सालों तक चलाया जा सकता है। ]



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH