Monday, April 21, 2025 |
Home » हुंडई जल्द लॉन्च करेगी Next-Gen सैंट्रो

हुंडई जल्द लॉन्च करेगी Next-Gen सैंट्रो

by admin@bremedies
0 comments

नई दिल्ली। साउथ कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई एक बार फिर भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार सैंट्रो को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने 2014 में इसका उत्पादन बंद कर दिया था। 16 साल तक सैंट्रो ने भारतीय बाजार पर राज किया।
इस दौरान कंपनी ने इसकी 18.95 लाख यूनिट बेचीं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि नेक्स्ट-जेन सैंट्रो को 2018 के मध्य में भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसे 2018 के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा।हुंडई इंडिया के एमडी और सीईओ वाय के कू ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी एक छोटी कार पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हुंडई 2018 के मध्य तक भारत में एक नई कॉम्पैक्ट फैमिली कार लॉन्च करेगी।
ऐसी होगी नई सैंट्रो:नई सैंट्रो मोडीफाइड ग्रांड आई10 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें दो पेट्रोल इंजन 1.2 सीसी और 1.1 सीसी का विकल्प दिया जा सकता है। कू ने कहा कि नई सैंट्रो अपने पहले वाले मॉडल की तुलना में अधिक बड़ी और चौड़ी होगी।
इसमें 1.2 एल कप्पा पेट्रोल इंजन और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन हो सकता है। कू ने कहा कि हुंडई के इनहाउस विकसित किए गए एमएमटी को सैंट्रो में लगाया जाएगा। सैंट्रो के बेस वैरियंट में 1.1 पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है।हुंडई की इओन और ग्रांड आई10 के बीच 1.3-2.0 लाख रुपए का अंतर है। हुंडई इस अंतर को अपनी नई काम्पैक्ट कार के जरिये भरना चाहेगी।



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH