Monday, March 9, 2026 |
Home » वित्त वर्ष 2019-20 में आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान: इंडिया रेटिंग

वित्त वर्ष 2019-20 में आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान: इंडिया रेटिंग

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। उद्योग तथा सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सतत सुधार के दम पर देश की अर्थव्यवस्था 2019-20 में 7.50 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर सकती है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने यह अनुमान व्यक्त किया।

फिच समूह की कंपनी इंडिया रेटिंग्स ने अनुमान व्यक्त किया है कि वित्त वर्ष 2019-20 में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 7.5 प्रतिशत की अपेक्षाकृत उच्च दर से बढ़ सकता है। केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के इससे पहले जारी अग्रिम अनुमान के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रह सकती है। पिछले वर्ष जीडीपी वृद्धि 6.7 प्रतिशत रही थी। इंडिया रेटिंग्स का अनुमान रहा है कि नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) क्रियान्वयन के बाद 2018-19 में अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार होगा। एजेंसी का अनुमान सही साबित हुआ और जीडीपी वृद्धि की रफ्तार तेज हुई। चालू वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी वृद्धि 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उसने कहा कि जीडीपी की वृद्धि दर और बेहतर हो सकती थी लेकिन वैश्विक परिस्थितियों, कच्चा तेल की कीमत में तेजी तथा अमेरिकी डॉलर की मजबूती से इस पर असर पड़ सकता है।



You may also like

Leave a Comment