Thursday, April 17, 2025 |
Home » पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करती है अदरक

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करती है अदरक

by admin@bremedies
0 comments

नई दिल्ली/एजेंसी- अदरक को सबसे अधिक स्वास्थ्यकर मसालों में से माना जाता है। इसमें पोषक तत्व और बायोएक्टिव यौगिक भरपुर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे शरीर और मस्तिष्क को बहुत लाभ पहुंचा है। वैज्ञानिक अनुसंधान के अनुसार अदरक के पांच प्रमुख फायद है।
अदरक में गिंजरोल पाया जाता है। इसमें पावरफुल मेडिशनल तत्व पाये जाते हैं। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। लार और पित्त के उत्पादन को बढ़ाता है। गैस्ट्रिक के निदान में मदद करता है।
अदरक जी मिचलाने को रोकने में असरदार साबित होता है। ऐसा माना जाता है कि यह गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है यह मॉर्निंग सिकनेस को भी दूर करता है। सर्दी के मौसम में लोग अक्सर चाय से साथ इसका इस्तेमाल करते हैं। अदरक ठंड में शरीर को गर्म रखता है। अदरक पसीना लाने में मदद करता है। काम के दौरान शरीर को गर्म करता है। यह मसल्स पेन को 25 प्रतिशत कम करता है।



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH