Home इंटरनेशनल स्वतंत्रता दिवस पर लंदन में पहली बार निकाली ‘फ्रीडम रन’

स्वतंत्रता दिवस पर लंदन में पहली बार निकाली ‘फ्रीडम रन’

by admin@bremedies
0 comment

यह दौड़ भारत की ‘भ्रष्टाचार से आजादी और गरीबी से आजादी की लड़ाई का प्रतीक

लंदन/एजेंसी- भारत का 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए सैकड़ों प्रवासी भारतीयों ने ब्रिटेन में पहली बार आयोजित फ्रीडम रन में हिस्सा लिया। एक मील वाली यह दौड़ ऐतिहासिक पार्लियामेंट स्कवॉयर से शुरू हुई।
इस फ्रीडम रन में हिस्सा लेने वाले लोग ‘india@70’ टी-शर्ट पहने हुए थे और तिरंगा झंडा लहरा रह थे। फ्रीडम रन ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ऐतिहासिक स्कवॉयर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग तक थी। आधी रात के बाद ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त वाई के सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत चाय और समोसे के साथ किया था। सिन्हा ने कहा कि पार्लियामेंट स्कवॉयर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास से हमने फ्रीडम रन शुरू किया और वहां से दौड़ कर भारतीय स्वतंत्रता दिवस के 70 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए भारतीय उच्चायोग तक आए।
उन्होंने कहा कि हम आजादी का जश्न मनाने के लिए अलग सा प्रतीकात्मक कुछ करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि यह दौड़ भारत की ‘भ्रष्टाचार से आजादी और गरीबी से आजादी की लड़ाई की प्रतीक है। इस फ्रीडम रन में हिस्सा लेने वाले सदस्य ‘जय हिंद, ‘भारत माता की जय ‘वंदे मातरम’ के नारे लगा रहे थे।

You may also like

Leave a Comment

Voice of Trade and Development

Copyright @2023  All Right Reserved – Developed by IJS INFOTECH