Friday, December 12, 2025 |
Home » जियो की वृद्धि से अन्य कंपनियों के प्रदर्शन पर दिखने लगा असर : फिच

जियो की वृद्धि से अन्य कंपनियों के प्रदर्शन पर दिखने लगा असर : फिच

by Business Remedies
0 comments

मुंबई। रिलायंस जियो के आक्रामक रूप से आगे बढऩे का असर अब दूरसंचार क्षेत्र पर दिखने लगा है। वोडाफोन आइडिया जहां इससे तेजी से प्रभावित हो रही है, वहीं भारती एयरटेल बस किसी तरह संभलती नजर आ रही है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भरपूर निवेश के साथ दूरसंचार बाजार में उतरी जियो का असर सभी कंपनियों पर पड़ा है। इसकी वजह से एक तरफ जहां कुछ कंपनियों को विलय का रास्ता अख्तियार करना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ कुछ कंपनियों को दिवाला दस्तावेज दाखिल करने पड़े।  वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने कहा कि जून तिमाही में वोडाफोन आइडिया को अपनी बाजार हिस्सेदारी का एक अंश जियो से गंवाना पड़ा है। इस दौरान, उसके वित्तीय परिणामों पर भी इसका असर दिखा है। वहीं, एयरटेल अपने आप को किसी तरह बचाए रह सकी है।



You may also like

Leave a Comment