Home अर्थव्यवस्था एक्जिम बैंक ने घाना को दी  18 करोड़ डॉलर की कर्ज सुविधा

एक्जिम बैंक ने घाना को दी  18 करोड़ डॉलर की कर्ज सुविधा

by Business Remedies
0 comment

मुंबई। एक्जिम बैंक ने घाना को दो परियोजनाओं के लिये 18 करोड़ डालर मूल्य की कर्ज सुविधा दी है। बैंक ने येन्डी में पुनर्वास और पेय जल प्रणाली के उन्नयन के लिये 3 करोड़ डालर की कर्ज सुविधा दी है।

साथ ही पूरे पश्चिम अफ्रीकी देशों में कृषि यंत्रीकरण सेवा केंद्रों को मजबूत करने को लेकर 15 करोड़ डॉलर की कर्ज सहायता उपलब्ध करायी गयी है।

इन समझौतों के साथ एक्जिम बैंक अबतक घाना को 38.83 करोड़ डालर मूल्य की कर्ज सुविधा दे चुका है। बैंक ने घाना को ग्रामीण विद्युतीकरण, कृषि और परिवहन, राष्ट्रपति का नया दफ्तर, गन्ना विमास तथा सिंचाई आदि के लिये कर्ज सुविधा दी है। बैंक अब तक 63 देशों को कुल 24.46 अरब डालर मूल्य की 248 कर्ज सुविधाएं उपलब्ध करा चुका है।

You may also like

Leave a Comment

Voice of Trade and Development

Copyright @2023  All Right Reserved – Developed by IJS INFOTECH