Saturday, March 14, 2026 |
Home » DLF ने की रियल्टी सेक्टर की सबसे बड़ी डील

DLF ने की रियल्टी सेक्टर की सबसे बड़ी डील

by admin@bremedies
0 comments

नई दिल्ली/एजेंसी। डी.एल.एफ. समूह के प्रवर्तक कंपनी की किराया कारोबार चलाने वाली इकाई में अपनी पूरी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी 11,900 करोड़ रुपए में बेचेगी।
देश के रीयल एस्टेट क्षेत्र में सबसे बड़ा सौदा है। सौदे के अनुसार कंपनी के प्रवर्तक के पी सिंह और डी.एल.एफ.साइबर सिटी डवलपर्स लि. (डी.सी.सी.डी.एल.) में शुद्ध रूप से अपनी 33.34 प्रतिशत हिस्सेदारी सिंगापुर के सरकारी संपित्त कोष जी.आई.सी. को 8,900 करोड़ रुपए में बेचेगा। बाकी हिस्सेदारी को सिंगापुर की कंपनी से डी.सी.सी.डी.एल. करीब 3,000 करोड़ रुपए में वापस खरीदेगी। इस लिहाज से प्रवर्तकों को कर के बाद शुद्ध रूप से 10,000 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे और इस राशि का बड़ा हिस्सा कर्ज भुगतान के लिए डी.एल.एफ. लि. में निवेश किया जाएगा। जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी देश की सबसे बड़ी कंपनी डी.एल.एफ. ने बंबई शेयर बाजार को आज सूचित किया कि बोर्ड ने शेयर खरीद को मंजूरी दे दी है।



You may also like

Leave a Comment