Saturday, December 6, 2025 |
Home » डिजिटल मीडिया की ग्रोथ होगी तेज, वर्ष 2021 तक कारोबार बढ़कर 5.1 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान

डिजिटल मीडिया की ग्रोथ होगी तेज, वर्ष 2021 तक कारोबार बढ़कर 5.1 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढऩे के साथ डिजिटल मीडिया 2019 में फिल्म मनोरंजन और 2021 में प्रिंट मीडिया उद्योग को पछाड़ देगा। डिजिटल मीडिया 2021 में बढ़कर 5.1 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। फिक्की-ईवाई ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। फिल्म क्षेत्र 2018 में 2.5 अरब डॉलर था और 2019 में बढ़कर इसके 2.8 अरब डॉलर होने का अनुमान है।

वहीं, प्रिंट मीडिया 2018 में 4.4 अरब डॉलर रहा और इसके 2019 में बढ़कर 4.8 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डिजिटल मीडिया 2018 में 42 फीसद बढ़कर 2.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

भारतीयों ने फोन पर खर्च किए समय में 30 फीसदी समय मनोरंजन पर खर्च किया। उम्मीद है कि डिजिटल मीडिया 2019 में बढ़कर 3.2 अरब डॉलर का हो जाएगा। चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं। यहां करीब 57 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह सालाना 13 फीसद की दर से बढ़ रहा है। देश में 2018 में 32.5 करोड़ ऑनलाइन वीडियो देखने वाले हैं और 15 करोड़ ऑडियो स्ट्रीमिंग उपयोगकर्ता हैं। भारतीय मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र कुल मिलाकर 2017 से 13.4 फीसद बढ़कर 23.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया । इसके 2021 तक बढ़कर 33.6 अरब डॉलर पर पहुंच जाने का अनुमान है।भारतीय ऑनलाइन गेमिंग सब्सक्राइबर 2017 में 183 मिलियन से बढ़कर 2018 में 278 मिलियन हो गए। वहीं टेलीविजन की बात करें तो यह 2018 में 12 फीसद की वृद्धि के साथ 10.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया और 2021 तक इसके 13.7 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।



You may also like

Leave a Comment