Home अर्थव्यवस्था अमेरिका को किये जाने वाले हीरों का निर्यात 2018-19 में 8.33 प्रतिशत बढ़कर हुआ 830 करोड़ डॉलर के पार

अमेरिका को किये जाने वाले हीरों का निर्यात 2018-19 में 8.33 प्रतिशत बढ़कर हुआ 830 करोड़ डॉलर के पार

by Business Remedies
0 comment

नई दिल्ली। भारत से अमेरिकी को किये जाने रत्न एवं आभूषण के निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी है। वित्त वर्ष 2018-19 में अमेरिका को 830.873 करोड़ डॉलर के तराशे और पॉलिश हीरे का निर्यात किया गया। यह वित्त वर्ष 2017-18 के 766.988 करोड़ डॉलर की तुलना में 8.33 प्रतिशत अधिक है। एक कारोबार संगठन ने इसकी जानकारी दी है। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवद्र्धन परिषद ने कहा है कि भारत ने 2018-19 में अमेरिका को 158.339 करोड़ डॉलर के सोने के आभूषणों का निर्यात किया। यह 2017-18 के 146.939 करोड़ डॉलर की तुलना में 7.76 प्रतिशत अधिक है। संगठन के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने कहा, ”अमेरिकी बाजार में रत्न और आभूषण उत्पादों का भारत का निर्यात उत्साहजनक है।

 

 

इसका प्रमुख कारण अमेरिका की जीडीपी में वृद्धि, रोजगार दर में तेजी और बढ़ता निजी उपभोग है। ऐसा अनुमान है कि अमेरिकी बाजारों में मांग की यह गति आगे भी जारी रहेगी और इसे भारतीय रत्न और आभूषण निर्यात के लिए एक अच्छा संकेत भी माना जा सकता है। संगठन के अनुसार, 2018-19 में अमेरिकी बाजार की रत्नत्नएवं आभूषण की मांग का 16 प्रतिशत से अधिक हिस्सा भारत ने पूरा किया। संगठन के उपाध्यक्ष कोलिन शाह ने कहा, ”पिछले कुछ वर्षों में भारत दुनिया का सबसे बड़ा हीरा प्रसंस्करण एवं निर्यात केंद्र बन गया है। भारत को यह सम्मान उद्योग जगत के प्रयासों और लाखों शिल्पकारों की बदौलत मिला है, जो उद्योग के लिए रीढ़ के समान हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment

Voice of Trade and Development

Copyright @2023  All Right Reserved – Developed by IJS INFOTECH