170

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। देश का निर्यात दिसम्बर 2023 में एक प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 38.45 अरब डॉलर रहा। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, पिछले महीने आयात 4.85 प्रतिशत घटकर 58.25 अरब डॉलर रह गया।
चालू वित्त वर्ष 2023-24 के पहले नौ माह अप्रैल-दिसम्बर में निर्यात 5.7 प्रतिशत घटकर 317.12 अरब डॉलर रहा है। इस अवधि में आयात में 7.93 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 505.15 अरब डॉलर रहा है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सुस्ती के बावजूद देश का निर्यात का आंकड़ा सकारात्मक रहा है।
