Friday, December 5, 2025 |
Home » डीबीएस ने जताई संभावना अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए सरकार कर सकती है और उपायों की घोषणा

डीबीएस ने जताई संभावना अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए सरकार कर सकती है और उपायों की घोषणा

by Business Remedies
0 comments

सिंगापुर। नरमी से जूझती अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करने के लिए सरकार अगले पखवाड़े के भीतर दो चरणों में और सहायक कदम उठाने की घोषणा कर सकती है। वित्त क्षेत्र की कंपनी डीबीएस ने अपनी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जाहिर किया है। पिछले हफ्ते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दिशा में आगे बढ़ते हुए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर लगाए गए कर अधिभार को वापस लेने की घोषणा की थी। इसके अलावा ऑटोमोबाइल क्षेत्र के बिक्री संकट को दूर करने के लिए विभिन्न उपायों के साथ ही सरकारी बैंकों में अग्रिम तौर पर 70 हजार करोड़ रुपए की पूंजी डालने की बात भी कही थी। स्टार्टअप में निवेश करने वाले शुरुआती निवेशकों को एंजल टैक्स से भी छूट प्रदान की गई है। डीबीएस गु्रप रिसर्च के अर्थशास्त्री  कहा कि सरकार के हालिया कदमों को देखते हुए उनका अनुमान है कि वह इन कदमों को और बेहतर बनाएगी। साथ ही कोई बड़ी राजकोषीय सहायता देने यानी कर में राहत के बजाये मौद्रिक नीति को सरल बनाएगी यानी कर्ज को सस्ता करेगी।

 



You may also like

Leave a Comment