Sunday, April 27, 2025 |
Home » कोर सेक्टर की ग्रोथ अक्टूबर में बढक़र 4.8 फीसदी हुई

कोर सेक्टर की ग्रोथ अक्टूबर में बढक़र 4.8 फीसदी हुई

by Business Remedies
0 comments

 

नई दिल्ली। अक्टूबर में कोर सेक्टर की ग्रोथ देश की प्रमुख 8 कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट में अक्टूबर 2018 के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अक्टूबर में कोर सेक्टर की ग्रोथ बढक़र 4.8 फीसदी हो गई, जो सितंबर में यह 4.3 फीसदी थी। वहीं, अप्रैल-अक्टूबर 2018 के दौरान कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट 5.4 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर में कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट 5 फीसदी दर्ज की गई थी। आठ कोर इंडस्ट्री में कोयला, कू्रड ऑयल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी शामिल है।



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH