नई दिल्ली। अगर आप भी सैमसंग गैलेक्सी के सबसे नए मॉडल Samsung Galaxy Note 8 का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है क्योंकि कंपनी ने भारत में इसकी रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। रिलायंस जियो ने जिस तरह से प्री बुकिंग से पहले जियो फोन के लिए ग्राहकों की रजिस्ट्रेशन की थी उसी तरह सैमसंग इंडिया ने भी Samsung Galaxy Note 8 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है।
Samsung Galaxy Note 8 के लिए रजिस्टर होने के लिए आपको सबसे पहले सैमसंग की वेबसाइट पर विजट करना होगा, वेबसाइट के होम पेज पर प्री रजिस्ट्रेशन का टैब दिया हुआ है जिसपर आपको क्लिक करना है। टैब पर क्लिक करने के बाद एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और पिन कोड भरना है।
इसके बाद सैमसंग की प्राइवेसि पॉलिसी को मानने के लिए दिए गए बॉक्स में क्लिक करना है और बाद में एक अन्य बॉक्स पर भी किल्क करना है जहां लिखा हुआ है कि भविष्य में आप सैमसंग की तरफ से भेजे जाने वाले कम्युनिकेशन पाने के हकदार होंगे, इसके बाद नीचे दिए गए कोड को भरना है और रिजस्टर के टैब पर क्लिक करना है। ऐसा करने के बाद आप Samsung Galaxy Note 8 के लिए रजिस्टर हो जाएंगे और कंपनी आपसे संपर्क कर सकती है।

