Thursday, February 19, 2026 |
Home » सीओएआई ने सरकार से 5जी स्पेक्ट्रम उचित कीमत पर उपलब्ध कराने का आग्रह किया

सीओएआई ने सरकार से 5जी स्पेक्ट्रम उचित कीमत पर उपलब्ध कराने का आग्रह किया

by Business Remedies
0 comments

 

नई दिल्ली। मोबाइल उद्योग के संगठन सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सीओएआई) ने सरकार से दूरसंचार आपरेटरों को 5जी स्पेक्ट्रम उचित कीमत पर उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। सीओएआई ने इसके साथ ही क्षेत्र को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए शुल्कों और करों को निचले स्तर पर लाने की भी वकालत की है।

सीओएआई के नए चेयरमैन बालेश शर्मा ने कहा की सभी कंपनियों को 5जी स्पेक्ट्रम उचित कीमत पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए, जिससे नेटवर्क क्षमता विस्तार पर अधिक निवेश किया जा सके।

शर्मा देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी हैं।  इससे पहले नए दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा था कि भारत में 5जी स्पेक्ट्रम और अन्य स्पेक्ट्रम की विशाल नीलामी अगले छह महीने में आयोजित की जाएगी। उन्होंने 5जी परीक्षण अगले 100 दिन में शुरू करने की मंशा जताई है। शर्मा का यह बयान मंत्री की टिप्पणी के बाद आया है।



You may also like

Leave a Comment