147

नई दिल्ली। कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक के बाद जानकारी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कनाडा और भारत सरकार संयुक्त रूप से दीपावली थीम पर डाक टिकटें जारी करेंगी। ये टिकटें 21 सितंबर 2017 को जारी की जााएंगी। इसके तहत भारतीय डाक विभाग और कनाडा डाक विभाग में समझौता हुआ है। भारत और कनाडा के बीच लंबे समय से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। बड़ी सख्या में भारतीय मूल के लोग कनाडा में बसे हैं। संयुक्त डाक टिकट के लिए दीपावली के विषय का चयन इसी आधार पर किया गया है।
