Thursday, April 17, 2025 |
Home » BMW ने भारतीय बाजार मे उतारी 320D एडिशन स्पोर्ट

BMW ने भारतीय बाजार मे उतारी 320D एडिशन स्पोर्ट

by admin@bremedies
0 comments
320डी एडिशन स्पोर्ट मे 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है।

नई दिल्ली। जर्मन कार कंपनी BMW ने भारत मे अपनी 3-सीरीज का नया वेरिएंट बाजार मे उतार दिया है। कंपनी ने भारत मे 320डी एडिशन स्पोर्ट लॉन्च की है। इसकी दिल्ली मे एक्स शोरूम कीमत 38.6 लाख रुपए है। BMW की 3-सीरीज रेंज मे ́कंपनी इससे पहले 320डी प्रेस्टिज वेरिएंट और स्पोर्ट लाइन वेरिएंट लॉन्च कर चुकी है। नई कार को कुछ नई खासियतो और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। लक्ज़री कारो के मुकाबले इसका माइलेज काफी बेहतर है, कंपनी के मुताबिक यह एक लीटर मे 22 किलोमीटर से ज्यादा सफर कर सकती है।

कार के इंजन स्पेसिफिकेशस की बात करे तो 320डी एडिशन स्पोर्ट मे 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 190 पीएस की बेमिसाल पावर जेनरेट करता है। वही इस लक्ज़री कार का टॉर्क 400 न्यूटन मीटर का है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पिछले पहियो पर पावर सप्लाई करता है। यह BMW कार 0 से 100 की रफ़्तार पाने मे सिर्फ 7.2 सेकंड का समय लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा की है। BMW के मुताबिक इसका माइलेज 22.69 किमी प्रति लीटर है।

BMW कार के नए फीचर्स या फिर बदलाव की बात करे तो इसका केबिन पहले के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी है, इसमे डुअल-टोन ब्लैक और रेड कलर का कॉम्बिनेशन दिया गया है। केबिन मे ́क्रोम फिनिशिंग का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है। इंफोटेनमेंट के लिए इसमे 9-स्पीकर्स वाला 205 वॉट का म्यूजिक सिस्टम लगा है।



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH