148

नई दिल्ली। अगस्त महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर अगस्त में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री 25 फीसदी बढ़ी है। इस साल अगस्त में अशोक लेलैंड ने कुल 13,634 वाहन बेचे हैं। पिछले साल अगस्त महीने में अशोक लेलैंड ने कुल 10,897 वाहन बेचे थे। वहीं, सालाना आधार पर अगस्त में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 8201 यूनिट से 29 फीसदी बढक़र 10,567 यूनिट रही है। साथ ही सालाना आधार पर अगस्त में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 2696 यूनिट से 14 फीसदी बढक़र 3067 यूनिट रही है।
