Friday, December 5, 2025 |
Home » आर्थिक नरमी, ऊंची कीमतों से भारत में सोने की मांग सितंबर तिमाही में 32 प्रतिशत घटी: वल्र्ड गोल्ड काउंसिल

आर्थिक नरमी, ऊंची कीमतों से भारत में सोने की मांग सितंबर तिमाही में 32 प्रतिशत घटी: वल्र्ड गोल्ड काउंसिल

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली।  सितंबर तिमाही के दौरान भारत में सोने की मांग 32 फीसदी घटकर 123.9 टन रही। रिपोर्ट के अनुसार, सोने की उच्च कीमतें और आर्थिक सुस्ती की वजह से सोने की मांग में यह गिरावट दर्ज की गई। वल्र्ड गोल्ड काउंसिल ने कहा है कि विश्व में चीन के बाद सोने की सबसे अधिक खपत करने वाले देश भारत ने 2019 के तीसरी तिमाही के दौरान 80.5 टन सोने का आयात किया। सालाना आधार पर इसमें 66 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

वल्र्ड गोल्ड काउंसिल ने कहा कि सोने के आयात में भारी कमी आई क्योंकि ज्वेलर्स पुराने आयातित स्टॉक और रिसाइक्लिंग के जरिये अपनी मांग पूरी कर ली। घरेलू बाजार में सितंबर में सोने की कीमतें 39,011 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी। अभी फिलहाल यह 38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर चल रही है। साल 2019 के पहले नौ महीने के दौरान देश में सोने की कुल मांग घट कर 496.11 टन रही जो 2018 के जनवरीसितंबर की अवधि में 523.9 टन रही थी।  वल्र्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में पूरे साल के दौरान सोने की मांग 760.4 टन रही थी।

इसी प्रकार, 2019 के शुरुआती नौ महीने के दौरान सोने का आयात घटकर 502.9 टन रहा जो एक साल पहले की समान अवधि में 587.3 टन था। साल 2018 के दौरान सोने का कुल आयात 755.7 टन रहा था। वल्र्ड गोल्ड काउंसिल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सोमसुंदरम ने कहा  भारत में सोने की मांग में दो कारणों से कमी आई है। एक तो दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान सोने की कीमतों में 20 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। और दूसरा, भारत और चीन सहित विभिन्न देशों के आर्थिक सुस्ती के कारण उपभोक्ताओं की धारणाएं प्रभावित हुईं।

सोमसुंदरम ने कहा कि सोने के आयात में भी कमी आई क्योंकि कीमतें अधिक थीं और ग्रामीण मांग घट गई थी। उन्होंने कहा कि जब मांग कम होती है तो लोग सोने की रिसाइक्लिंग को तरजीह देते हैं। इस साल के शुरुआती नौ महीने के दौरान भारत में रिसाइकल्ड गोल्ड बढ़कर 90.5 रहा जो 2018 में पूरे साल के दौरान 87 टन था।



You may also like

Leave a Comment