Monday, December 8, 2025 |
Home » ‘Aluwind Infratech Limited’ ने September छमाही में 43.49 फीसदी के साथ हासिल किया 6570.13 लाख रुपए का समेकित राजस्व

‘Aluwind Infratech Limited’ ने September छमाही में 43.49 फीसदी के साथ हासिल किया 6570.13 लाख रुपए का समेकित राजस्व

10.14 करोड़ रुपए का Order भी मिला

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। मुंबई आधारित ‘Alluwind Infratech Limited’ फसाड एवं फेनेस्ट्रेशन उद्योग क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने September 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।

Consolidated Balance Sheet के अनुसार कंपनी ने 30 September 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 4578.77 लाख रुपए के मुकाबले 43.49 फीसदी अधिक 6570.13 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 30 September 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 226 लाख रुपए के मुकाबले 122.83 फीसदी अधिक 503.60 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 September 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने 2.02 रुपए प्रति शेयर का EPS अर्जित किया है।

इसी के साथ कंपनी को LH Residential Housing Private Limited से Island Cove, Mahim परियोजना, Mumbai के Tower A और B के लिए Aluminium खिड़कियों के Design, आपूर्ति, Installation, Testing और Commissioning हेतु कार्य आदेश प्राप्त हुआ है। Order का कुल मूल्य 10,14,18,262 रुपए है। Order को पूरा करने की अवधि 17 महीने है।

कारोबारी गतिविधियां:
April 2003 में निगमित, Alluwind Infratech Limited विभिन्न प्रकार के Aluminium उत्पादों का निर्माण और Installation करती है। इनमें Windows, Doors, Curtain Walls, Cladding और Glazing System शामिल हैं। ये सभी वास्तुकारों, सलाहकारों, Builders, Institutions और Corporations की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं।

कंपनी ने Mumbai, Pune, Bangalore और Hyderabad सहित भारत के विभिन्न शहरों में उत्पाद बेचकर अपनी Market उपस्थिति का विस्तार किया है। कंपनी देश भर में ग्राहकों की सेवा के लिए व्यापक पहुंच और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कंपनी की एक Manufacturing Unit Pune, Maharashtra में स्थित है, जो 45000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई है।

कंपनी के ग्राहकों में L&T और Birla जैसे Real Estate Developers शामिल हैं, जो उन्हें प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से विविध परियोजनाएं हासिल करने में मदद करते हैं।



You may also like

Leave a Comment