Sunday, March 8, 2026 |
Home » प्रशंसकों की भारी मांग के चलते टाटा एल्ट्रोज वेबसाइट अपने तय समय से पहले हुई लाईव

प्रशंसकों की भारी मांग के चलते टाटा एल्ट्रोज वेबसाइट अपने तय समय से पहले हुई लाईव

by Business Remedies
0 comments

मुंबई। टाटा मोटर्स ने अपने बहुप्रतीक्षित प्रीमियम हैचबैक, एल्ट्रोज़ के व्यवसायिक लॉन्च की तैयारियों की झलक दिखाने के लिए तय समय से पहले ही इसकी एक खास प्रिव्यू वेबसाइट लॉन्च की। वेबसाइट के लॉन्च को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली और लाईव होने के 24 घंटों के भीतर एक लाख से ज्यादा दर्शक इस पर टूट पड़े।

एक दिन पहले ही शुरू हुई एल्ट्रोज़ की वेबसाइट पर जैसे-जैसे दर्शक आने लगे, वैसे-वैसे इसने अपनी परतें खोलना शुरू कर दिया। साइट को पूरी तरह से तब लाईव किया जाना था, जब इस पर एक लाख दर्शक आ जाएं। ऐसी उम्मीद थी कि ऐसा होने में कुछ दिन लगेंगे। लेकिन एल्ट्रोज़ के तमाम प्रशंसकों ने जब साइट पर आना शुरू किया, तब टाटा मोटर्स ने 24 घंटे के रिकॉर्ड समय में इस उपलब्धि को हासिल कर लिया।

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन व्यवसाय इकाई के मार्केटिंग प्रमुख विवेक श्रीवत्सा कहते हैं, टाटा मोटर्स में यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। अपने लॉन्च से महीनों पहले एल्ट्रोज़ को ऐसी प्रतिक्रिया मिलना इसका प्रमाण है कि उपभोक्ताओं को हमारे ब्राण्ड और उत्पादों पर कितना भरोसा है। पिछले वर्ष ऑटो एक्सपो में इसकी झलक को पेश करने के बाद से एल्ट्रोज़ हमारा सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाला उत्पाद रहा है और अब जब कि हमें इसकी वेबसाइट को ऐसी उत्साहजनक प्रतिक्रिया के चलते जल्दी लॉन्च किया है, इस बारे में अन्य किसी प्रमाण की जरूरत नहीं रह गई है। हमें उम्मीद है कि नई लॉन्च हुई वेबसाइट कार के बारे में समय-समय पर जानकारी देते हुए हमारे फॉलोअर्स और अंशधारकों की उत्सुकता को आने वाले दिनों में भी यूं ही बढ़ाती रहेगी।

नई वेबसाइट इंपैक्ट 2.0 डिजायन को दर्शाती है और दर्शकों को यह संकेत देती है कि जब कार अंतिम रूप से बाजार में आएगी, तब उससे क्या उम्मीद की जा सकती है।

ऑटो एक्सपो 2018 में एक विचार के तौर पर पेश होने के बाद, इस वर्ष जेनेवा अंतर्राष्ट्रीय मोटर शो (त्रढ्ढरूस्) में कार का तकरीबन निर्मित रूप दिखाया गया।

एल्ट्रोज़ टाटा मोटर्स की पहली कार होगी, जो कंपनी के नवीनतम एजाइल लाईट फ्लेक्सिबिल एडवांस्ड तकनीकी से विकसित की गई है। इसका फ्यूचेरिस्टिक, मॉड्युलर, वर्सेटाइल शिल्प डिजायन के एक नए शानदार दृष्टिकोण को दर्शाता है। इंपैक्ट 2.0 डिजायन भाषा में विकसित एल्ट्रोज़ दूसरा उत्पाद है। जुड़ाव और रोजाना की सक्रियता को जोडऩे पर ज्यादा फोकस करते हुए कारों की नवीनतम डिजायन को पुनर्परिभाषित करना ही इसका उद्देश्य है। शानदार डिजायन, नवीनतम तकनीक, अपने वर्ग में अग्रणी जुड़ाव और रोमांचकारी परफॉर्मेंस का यह एक मिश्रण है। एल्ट्रोज़ के साथ, टाटा मोटर्स भारत में प्रीमियम हैचबैक श्रृंखला लाने को एकदम तैयार है।



You may also like

Leave a Comment