Friday, March 13, 2026 |
Home » राइट इश्यु से 25,000 करोड़ रूपए जुटाएगी एयरटेल

राइट इश्यु से 25,000 करोड़ रूपए जुटाएगी एयरटेल

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। गला काट प्रतिस्पर्धा से जूझ रहे टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अपनी कमर कस ली है। भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया दोनों को राइट्स इश्यू के जरिये मोटा पैसा जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। सेबी ने राइट्स इश्यू के जरिये 25,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए भारतीय एयरटेल को अपनी मंजूरी प्रदान की है। इससे पहले सेबी वोडाफोन-आइडिया को भी राइट इश्यू के जरिये 25,000 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी प्रदान कर चुका है। एयरटेल के निदेशक मंडल ने फरवरी में राइट इश्यू के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। जानकारी के अनुसार सेबी ने एयरटेल के राइट इश्यू को हरी झंडी दे दी है।भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी इस बारे में आवश्यक मंजूरियां लेने की प्रक्रिया में है और वह इस बारे में उचित समय पर घोषणा करेगी। कंपनी के निदेशक मंडल ने इससे पहले राइट्स इश्यू के जरिये 25,000 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके लिए कंपनी 220 रुपए प्रति शेयर के मूल्य पर पूर्ण चुकता शेयर जारी करेगी और विदेशी मुद्रा बिना मियाद वाले बांड निर्गम से 7,000 करोड़ रुपए अतिरिक्त जुटाएगी।



You may also like

Leave a Comment