Sunday, March 8, 2026 |
Home » इलाहाबाद बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर 0.05 प्रतिशत घटायी

इलाहाबाद बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर 0.05 प्रतिशत घटायी

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक ने विभिन्न अवधि के कर्ज पर ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है। इलाहाबाद बैंक ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि एक साल के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर को

8.65 प्रतिशत से घटाकर 8.60 प्रतिशत कर दिया गया है। घटी दर 14 मई से प्रभावी होगी। बैंक के ज्यादातर कर्ज एक साल की इस दर के मुताबिक तय किये जाते हैं। आवास ऋण भी इसी दर से निर्देशित होते हैं।

इस लिहाज से कर्ज की सीमांत लागत आधारित (एमसीएलआर) ब्याज दर एक माह, तीन माह और छह माह की ब्याज दर घटकर क्रमश: 8.20 प्रतिशत, 8.40 प्रतिशत और 8.45 प्रतिशत रह गयी।



You may also like

Leave a Comment