Home » विदेशी मुद्रा भंडार 3.68 अरब डॉलर बढ़कर 461.15 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार 3.68 अरब डॉलर बढ़कर 461.15 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

by Business Remedies
0 comment

नई दिल्ली। देश का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 461.157 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। आरबीआई के आंकड़े के मुताबिक समाप्त सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 3.689 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। केंद्रीय बैंक के आंकड़े के मुताबिक पिछले सप्ताह देश का विदेश मुद्रा भंडार 2.52 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 454.948 अरब डॉलर हो गया था।
रिजर्व बैंक की ओर से आंकड़े के मुताबिक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में मुख्य रूप से वृद्धि की वजह से फॉरेन रिजर्व में यह उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है। आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.013 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 427.949 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंच गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में जमा यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में भाव तेजी या अवमूल्यन के प्रभाव को शामिल किया जाता है।
विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति को डॉलर के टर्म में एक्सप्रेस किया जाता है। केंद्रीय बैंक के आंकड़े के मुताबिक आलोच्य सप्ताह में देश का गोल्ड रिजर्व यानी स्वर्ण भंडार 66.6 करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 28.058 अरब डॉलर हो गया।
आंकड़ों के मुताबिक समाप्त सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से देश का विशेष निकासी अधिकार 70 लाख डॉलर बढ़कर 1.447 अरब डॉलर हो गया। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में देश का रिजर्व 30 लाख डॉलर बढ़कर 3.703 अरब डॉलर हो गया।

You may also like

Leave a Comment

Voice of Trade and Development

Copyright @2023  All Right Reserved – Developed by IJS INFOTECH