Home » होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने नई एक्टिवा 2023 की लॉन्च

होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने नई एक्टिवा 2023 की लॉन्च

by Business Remedies
0 comment

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। भारतीय दोपहिया उद्योग में नया इतिहास रचते हुए स्कूटर सेगमेन्ट के निर्विवादित लीडर होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने पहले से भी स्मार्ट एवं अडवान्स्ड एक्टिवा 2023 का अनावरण किया। इसी के साथ एचएमएसआई ने अप्रैल 2023 की निर्धारित दिनांक से पहले ही अपने पहले ओबीडी2 कम्प्लायन्ट दोपहिया वाहन को बाज़ार में उतार दिया है।  नए स्मार्ट एक्टिवा 2023 के लॉन्च पर बात करते हुए आत्सुशी ओगाता, मैनजिंग डायरेक्टर, प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा, ”एक्टिवा ने स्कूटर के बाज़ार को फिर से सक्रिय बनाया और पिछले एक दशक से भी अधिक समय से सबसे ज़्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन बना हुआ है। इस दौरान एक्टिवा को कई अवतारों में बाज़ार में उतारा गया और यह हमेशा से हमारे उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरा है। Ó

एक्टिवा 2023 के लॉन्च पर बात करते हुए योगेश माथुर, ऑपरेटिंग ऑफिसर, सेल्स एण्ड मार्केटिंग, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा, ”टेक्नोलॉजी में सबसे आगे होने के नाते, एमएचएसआई हमेशा से उपभोक्ताओं के रोज़मर्रा के जीवन को आसान एवं सुविधाजनक बनाकर उन्हें संतोषजनक अनुभव प्रदान करती रही है।

स्मार्ट सुविधा

दुनिया भर में सराही गई होण्डा स्मार्ट कीÓ को नए अडवान्स्ड एवं स्मार्ट एक्टिवा 2023 में पेश किय गया है। होण्डा स्मार्ट की सिस्टम में निम्नलिखित फीचर्स शामिल हैं:

1.           स्मार्ट फाइंड: स्मार्ट की में मौजूद आंसर बैक सिस्टम वाहन को आसानी से लोकेट करने में मदद करता है। 

2.           स्मार्ट अनलॉक: स्मार्ट की सिस्टम में एक नया टेक्नोलॉजी फीचर है जिसके द्वारा बिना फिजि़कल की के भी स्कूटर को लॉक और अनलॉक किया जा सकता है।

3.           स्मार्ट स्टार्ट: अगर स्मार्ट की वाहन से 2 मीटर की रेंज में है तो राइडर लॉक मोड पर नॉब को इग्निशन पॉजि़शन में रोटेट कर तथा बिना चाबी के स्टार्ट बटन पुश कर वाहन को आसानी से स्टार्ट कर सकता है।

4.           स्मार्ट सेफ एक्टिवा 2023 मैप्ड स्मार्ट ईसीयू के साथ आता है, जो ईसीयू और स्मार्ट की के बीच इलेक्ट्रॉनिक मैचिंग द्वारा सिक्योरिटी डिवाइस के रूप में काम करता है, इस तरह वाहन चोरी से सुरक्षित रहता है। स्मार्ट की में एक इम्मोबिलाइजऱ सिस्टम है, जिसके द्वारा नॉन-रजिस्टर्ड की से इंजन स्टार्ट नहीं होता।

You may also like

Leave a Comment

Voice of Trade and Development

Copyright @2023  All Right Reserved – Developed by IJS INFOTECH