Sunday, April 20, 2025 |
Home » स्टाम्प ड्यूटी बढऩे से मुंबई में घर खरीदना होगा महंगा

स्टाम्प ड्यूटी बढऩे से मुंबई में घर खरीदना होगा महंगा

by admin@bremedies
0 comments

मुंबई। मुंबई में घर खरीदना हर एक का ख्वाब रहता है। अगर आप भी मुंबई में घर खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि अब मुंबई शहर में घर खरीदना महंगा होने वाला है। स्टाम्प ड्यूटी में एक प्रतिशत वृद्धि करने का विधेयक महाराष्ट्र विधानसभा में मंजूर किया गया है। इस विधेयक की वजह से स्टाम्प ड्यूटी में एक प्रतिशत वृद्धि होने वाली है। संपत्ति पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी अब छह प्रतिशत से सात प्रतिशत होने वाली है। प्रॉपर्टी की बिक्री, दान और संपत्ती गिरवी रखने के लिए दिए जाने वाली स्टाम्प ड्यूटी में अब वृद्धि होनेवाली है। इस सब वजह से मुंबई में घर खरीदना अब महंगा होने वाला है।
बिल्डिंग में प्रॉपर्टी खरीदी करने के लिए या बेचने के लिए, किराए पर देने के लिए करार, गिरवी रखने के लिए जरुरी कागजात पर स्टाम्प ड्यूटी देना जरुरी होता है। स्टाम्प ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद मिलने वाला पैसा मेट्रो, मोनो, बस सेवा जैसी विकास कामों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला है। नोटबंदी के बाद रियल एस्टेट में कुछ प्रतिशत गिरावट आ गई थी। अब सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी में वृद्धि करने का निर्णय लिया है जिस वजह से मुंबई के रियल एस्टेट में फिर एक बार गिरावट आने की संभावना है।



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH