Monday, April 21, 2025 |
Home » ‘स्क्रिपल मामले में रूस ने अमेरिकी प्रतिबंधों को किया खारिज’

‘स्क्रिपल मामले में रूस ने अमेरिकी प्रतिबंधों को किया खारिज’

by admin@bremedies
0 comments

मॉस्को
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो को बताया कि स्क्रिपल मामले में रूस की कथित भूमिका को लेकर उस पर लगाए गए प्रतिबंध को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं।
जानकारी के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ फोन पर हुई बातचीत में लावरोव ने रूस का रुख स्पष्ट किया। लावरोव ने कहा कि पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपल पर ब्रिटिश शहर सैलिसबरी में कथित रूप से घातक नर्व एजेंट से हमला करने के पीछे रूस का कोई हाथ नहीं है। लावरोव ने जोर देते हुए कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन या किसी अन्य देश ने अपने आरोपों के समर्थन में एक भी सबूत नहीं दिए हैं।
स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया पर मार्च में सैलिसबरी में घातक जहरीले पदार्थ से हमला हुआ था। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा था कि अमेरिका हमले के आरोप में रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा। पश्चिमी देशों ने इसके लिए रूस पर
आरोप लगाया, लेकिन रूस लगातार आरोपों का खंडन करता आया है।
रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अमेरिका के इस फैसले की आलोचना की है, जबकि विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखरोवा ने कहा कि मॉस्को प्रतिबंधों का जवाब देने पर विचार करेगा। लावरोव और पॉम्पियो ने सीरिया में हालात सहित अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों और 16 जुलाई को हेलसिंकी में ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के दौरान अन्य जिन अन्य विषयों पर विचार किया गया था, उन पर भी चर्चा की। बयान में कहा गया कि दोनों शीर्ष राजनयिक आपसी हित के सभी मुद्दों पर संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं और कहा गया कि फोन पर बातचीत की पहल अमेरिका की ओर से की गई थी।



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH