Home मुख्य न्यूज़ स्लाइड वाशिंगटन एपल्स के ब्रांड एम्बेसेडर्स बनें दिशा पाटनी और संजीव कपूर

वाशिंगटन एपल्स के ब्रांड एम्बेसेडर्स बनें दिशा पाटनी और संजीव कपूर

by Business Remedies
0 comment

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और खानसामा संजीव कपूर को वॉशिंगटन के सेब प्रचार के लिए ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। अमेरिका को इस साल सेब निर्यात में 20 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। अमेरिका की सरकारी एजेंसी वॉशिंगटन एप्पल कमीशन के मुताबिक ,भारत ने अमेरिकी सेब के लिए अपने बाजार 2001 में खोले थे। इस दौरान सिर्फ चार कंटेनर भेजे गए थे। अब भारत के आयातित सेब में अमेरिकी सेबों की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत है। भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ आई जस्टर ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा ,हर साल अमेरिकी सेबों का निर्यात बढ़ रहा है। जब भारत में घरेलू आपूर्ति प्रभावित होती है तो भारत को सेब का निर्यात किया जाता है।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेब की लगभग 30 किस्में हैं लेकिन उनमें से कुछ का ही भारत में निर्यात किया जाता है। लोग सेब की और किस्मों को भी अजमा सकते हैं। कमीशन के अध्यक्ष टोड फ्राईओवर ने कहा कि अमेरिका की चालू विपणन वर्ष 2019-20 में सेब के 30 लाख बक्से निर्यात करने की योजना है। यह पिछले साल के 25 लाख बक्सों से 20 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत सालाना 7.5 करोड़ बुशल (इकाई) सेब का उत्पादन करता है और अपनी घरेलू मांग की पूर्ति के लिए करीब 2.8 करोड़ बुशल सेब का विभिन्न देशों से आयात करता है।

You may also like

Leave a Comment

Voice of Trade and Development

Copyright @2023  All Right Reserved – Developed by IJS INFOTECH