Saturday, December 6, 2025 |
Home » रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा… सरकार ने अगले 10 साल में रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का रखा लक्ष्य

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा… सरकार ने अगले 10 साल में रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का रखा लक्ष्य

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। सरकार ने कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के इरादे से रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का निर्णय किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा। गोयल ने यह भी कहा कि उन्होंने अगले 10 साल में रेलवे को नवीकरणीय ऊर्जा से चलाने का मिशन रखा है। उन्होंने कहा, ”हमने रेलवे के शत प्रतिशत विद्युतीकरण का निर्णय किया है। करीब 1,20,000 किलोमीटर ट्रैक के साथ हम दुनिया के पहले सबसे बड़े रेलवे होंगे जो पूर्ण रूप से विद्युतीकृत होगा। आप इससे कल्पना कर सकते हैं कि पूरे वातावरण से कार्बन उत्सर्जन में कितनी कमी आएगी।

गोयल ने कहा कि नयी दिल्ली आने वाली आधी से अधिक ट्रेन डीजल पर चल रही हैं लेकिन मंत्रालय उनके विद्युतीकरण पर काम कर रहा हे। उन्होंने कहा, ”अगले एक साल में नयी दिल्ली में आने वाली ट्रेनें विद्युतीकृत होंगी…यह यह सुनिश्चित कर रहे हैं, वे सभी बिजली से चलें। रेल मंत्रालय कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई कदम उठा रहा है। वित्त वर्ष 2018-19 में भारतीय रेलवे ने अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिये 20.44 अरब यूनिट बिजली और 3.1 अरब लीटर ‘हाई स्पीड डीजल की खपत की। गोयल ने कहा, ”मेरा एक मिशन हैं अगले 10 साल में भारतीय रेलवे शून्य कार्बन उत्सर्जन करेगी….100 प्रतिशत विद्युतीकृत और 100 प्रतिशत अक्षय ऊर्जा चालित होगी।ÓÓ मंत्री ने कहा कि अपने आप पर भरोसा होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्टार्टअप को इस क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभानी है।



You may also like

Leave a Comment