Thursday, April 17, 2025 |
Home » रिजर्व बैंक से अंतरिम लाभांश का विकल्प खुला है: गर्ग

रिजर्व बैंक से अंतरिम लाभांश का विकल्प खुला है: गर्ग

by admin@bremedies
0 comments
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा चालू वित्त वर्ष में सरकार को अंतरिम लाभांश का विकल्प अभी खुला है। इस बारे में फैसला इसी साल आगे हो सकता है। आर्थिक मामलों के सचिव एस सी गर्ग ने यह बात कही। रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल ने हाल ही में जून, 2018 में समाप्त वित्त वर्ष के लिए 50,000 करोड़ रुपए के लाभांश भुगतान करने का फैसला किया था। रिजर्व बैंक का वित्त वर्ष जुलाई से जून होता है।
लाभांश के वितरण को स्पष्ट करते हुए गर्ग ने कहा, ‘‘आप साल समाप्त होने के बाद लाभांश देते हैं। रिजर्व बैंक का वित्त वर्ष 30 जून को समाप्त होता है। अब वे खातों को अंतिम रूप दे रहे हैं और उन्होंने 50,000 करोड़ रुपए का लाभांश घोषित किया है। 2017-18 में 10,000 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश मिला। 40,000 करोड़ रुपए इस वित्त वर्ष में आएंगे। क्या अंतरिम लाभांश की गुंजाइश है, इस पर गर्ग ने कहा कि यह विकल्प खुला हुआ है। गर्ग ने कहा, ‘‘पिछले साल की तरह इस वर्ष भी अंतरिम लाभांश आ सकता है। इसकी समीक्षा संभवत: दिसंबर में हो सकती है।’’



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH