Friday, April 18, 2025 |
Home » प्रॉपर्टी बिक्री में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए दिल्ली निगम ने ई सर्टिफिकेट प्रक्रिया शुरू की

प्रॉपर्टी बिक्री में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए दिल्ली निगम ने ई सर्टिफिकेट प्रक्रिया शुरू की

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। सरकार अक्सर ही प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री को लेकर नए नए नियम बनाती रहती है। इन नियमों से प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री और आसान हो सकती है। इसी कड़ी के तहत प्रॉपर्टी बिक्री में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब किसी भी प्रॉपर्टी के ट्रांसफर पर ई सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। दस्तावेज की सुरक्षा के लिहाज से निगम का वाटर मार्क, खरीदार और विक्रता के फोटोग्राफ, बार कोड और क्यूआर कोड सहित कई खूबियां होंगी। ई सर्टिफिकेट की प्रक्रिया अपनाने से जहां निगम से म्यूटेशन आसान हो जाएगा तो दूसरी तरफ कार्य भी आसान हो जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से म्यूटेशन के दस्तावेजों में नाम, पता, फोटोग्राफ के अलावा कई ऐसे प्रावधान होंगे, जिसे कॉपी नहीं किया जा सकेगा। निगम के एक आला अधिकारी के मुताबिक इससे लोगों का काम आसानी से जल्द हो जाएगा। इस प्रक्रिया के अपनाने से रोजाना म्यूटेशन करवाने वालों की तादाद के साथ साथ राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। अन्य निगमों में भी ई सर्टिफिकेट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH