Sunday, December 14, 2025 |
Home » पायलट प्रोजेक्ट का जयपुर से हुआ शुभारंभ

पायलट प्रोजेक्ट का जयपुर से हुआ शुभारंभ

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को राजकीय विद्यालयों में बच्चों के बस्ते का बोझ कम करने के पायलट प्रोजेक्ट का जयपुर से शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां बस्ते के बोझ को कम करने के लिए नवाचार अपनाते हुए यह ऐतिहासिक पहल की गई है।
डोटासरा ने कक्षा 1 से पांच के बच्चों को बस्ते के बोझ को कम कर तैयार नवीन पुस्तकें भी वितरित की। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका में इस सम्बन्ध में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम मेंबतायाकि पाठ्य पुस्तकों का दो तिहाई वजन कम किया गया है। अब बच्चों को वर्तमान पुस्तकों के एक तिहाई भार के रूप में अलग अलग पुस्तकों के स्थान पर एक ही पुस्तक स्कूल लेकर जानी होगी। उन्होंने बताया किकक्षा एक केविद्यार्थियों की पुरानी किताबों का वजन 900 ग्राम था जो अब 400 ग्राम किया गया है। कक्षा दो में 950 ग्राम को 300 ग्राम,कक्षा तीन में 1 किलो 350 ग्राम के स्थान पर 500 ग्राम,कक्षा चार में 1 किलो 450 ग्राम के स्थान पर 500 ग्राम तथाकक्षापांच में पुरानी किताबों के वजन 1 किलो 250 ग्राम को घटाकर मात्र 500 ग्राम करने की पहल की गयी है। इस प्रकारकक्षा एक से पांच तक की किताबों के वजन को 5 किलो 900 ग्राम से घटाकर 2 किलो 200 ग्राम तक कर दिया गया है।
डोटासरा ने बताया कि प्रायोगिक रूप में राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी 33 जिलों से एक-एक विद्यालय का चयन कर बस्ते के बोझ को कम करने की यह शुरुआत की है। इसके अंतर्गत आरम्भ में कक्षा 1 से 5 तक बस्ते का दो तिहाई बोझ कम हुआ है। उन्होंने बताया कि बोझ कम करने के इस निर्णय की सतत समीक्षा की जाएगी। सफल परिणाम रहते हैं तो आने वाले समय में इसे कक्षा 1 से 12 तक प्रदेशभर में लागू किया जाएगा। उन्होंने निजी विद्यालयों का भी आह्वान किया कि वे भी इस तरह की शुरुआत करें ताकि बच्चों को कम पुस्तक बोझ लेकर स्कूल जाना पड़े।
शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों के कारण 3.50 लाख बालिकाओं नामांकन बढ़ा है।



You may also like

Leave a Comment