Tuesday, February 11, 2025 |
Home » देश की अर्थव्यवस्था में नरमी अस्थायी: धर्मेन्द्र प्रधान

देश की अर्थव्यवस्था में नरमी अस्थायी: धर्मेन्द्र प्रधान

by Business Remedies
0 comments

जमशेदपुर। भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा आर्थिक नरमी अस्थायी है और यह अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर चल रहे व्यापार युद्ध की वजह से है। केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर में आई गिरावट चक्रीय है और अर्थव्यवस्था ने सही दिशा में बढऩा शुरू कर दिया है। प्रधान ने कहा, अर्थव्यवस्था में नरमी घरेलू कारणों की वजह से नहीं है बल्कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध की वजह से है। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार मोर्चे पर तनाव से कई देशों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जुलाई-सितंबर में जीडीपी की वृद्धि दर गिरकर 4.5 प्रतिशत पर आने के बारे में पूछ जाने पर उन्होंने कहा कि इसमें व्यापार युद्ध और वैश्विक बाजार में कच्चा तेल और अन्य जिसों से जुड़े मुद्दों का भी प्रभाव था। प्रधान पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है।



You may also like

Leave a Comment

Voice of Trade and Development

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH