Thursday, July 10, 2025 |
Home » देश का निर्यात फरवरी में 8.8 फीसदी घटकर 33.88 अरब डॉलर रहा

देश का निर्यात फरवरी में 8.8 फीसदी घटकर 33.88 अरब डॉलर रहा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली,(हि.स.)। देश का निर्यात फरवरी महीने में 8.8 फीसदी घटकर 33.8 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान आयात 8.21 फीसदी घटकर 51.31 अरब डॉलर रह गया है। फरवरी महीने में देश का व्यापार घाटा 17.43 अरब डॉलर रहा है। देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट दर्ज हुई है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश का निर्यात फरवरी में 8.8 फीसदी घटकर 33.8 अरब डॉलर रहा है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 37.15 अरब डॉलर रहा था। आयात भी 8.21 फीसदी घटकर 51.31 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 55.9 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों के मुताबिक फरवरी महीने में देश का व्यापार घाटा 17.43 अरब डॉलर रहा है, जबकि जनवरी में यह 17.76 अरब डॉलर रहा था। पिछले साल फरवरी, 2022 में भारत का व्यापार घाटा 18.75 अरब डॉलर रहा था। मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-फरवरी के दौरान देश का कुल वस्तु निर्यात 7.5 फीसदी बढ़कर 405.94 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात भी 18.82 फीसदी बढ़कर 653.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।



You may also like

Leave a Comment